Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कुंड से पानी निकालते समय डूबने से किसान की मौत

,

कुंड से पानी निकालते समय डूबने से किसान की मौत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के गांव जांदवा में कृषि कार्य करते समय प्यास लगने पर कुंड से पानी निकालते डूबने से 47 वर्षीय किसान की मंगलवार की शाम मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बुधवार को लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र पंकजकुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पंकज कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता जोधाराज पुत्र जगनाराम मेघवाल गांव जांदवा के बुधरमल जाट के खेत को बांटे पर ले रखा है। मंगलवार की शाम निनाण करते समय उसे प्यास लगी, तो वह खेत में बने कुंड से पीने का पानी निकालने के लिए गए, तो पैर फिसल गया और जोधाराम कुंड में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur