Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

,

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

फतेहपुर, (सीकर)। कस्बे के ढांढण–रामगढ़ मार्ग पर बीती रात करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर जिला अस्पताल रैफर किया गया।


कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार प्रमोद कुमार पुत्र भेराराम (उम्र 19 वर्ष, निवासी कादिया, तहसील रतनगढ़) और उसका साथी प्रकाश पुत्र नवरत्न (उम्र 25 वर्ष) अपने गांव लौट रहे थे।
रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।


एक घायल सीकर रैफर

गंभीर घायल प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


परिवार में पसरा मातम

मृतक प्रमोद कुमार अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह रतनगढ़ कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां गृहणी हैं। घर में एक 15 वर्षीय छोटी बहन है। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


प्रकाश को लेने गया था प्रमोद

परिजनों के अनुसार, प्रकाश अपने रिश्तेदारों के यहां पूनिया की ढाणी, फतेहपुर में गया हुआ था। उसने प्रमोद को फोन कर उसे लेने आने को कहा।
प्रमोद, प्रकाश को लेकर अपने गांव लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur