Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / फ़िल्मी अंदाज में महिला व तीन साल की बच्ची की सर्प के काटने से मौत

,

फ़िल्मी अंदाज में महिला व तीन साल की बच्ची की सर्प के काटने से मौत

टोडा इलाके के गांव दरिबा में

पाटन, टोडा इलाके के गांव दरिबा में एक महिला व एक तीन साल की बच्ची की सर्प के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दरिबा निवासी सजना देवी पत्नी लीला राम तीन सितम्बर की शाम करीब पांच बजे घर के पास ही खेत में आवारा पशुओं को निकालने के लिए गई थी। निकालते वक्त सर्प ने काट लिया। बाद में सजना देवी ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने कोटपूतली अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सजना देवी की मौत हो गई। सजना देवी आठ महीने की प्रेगनेंट थी बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
एक दिन पहले ही तीन वर्षीय बेटी की हुई थी मौत तीन सितम्बर की रात करीब एक बजे सजना देवी के देवर भोला राम की बेटी पूजा जोर से रोने लगी और अपनी मां से कहने लगी की मेरे को किसी ने काट लिया। मां ने सोचा कि मच्छरों ने काट लिया होगा और पूजा को सुला दिया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पूजा की मा की नींद खुली तो पूजा के मुंह से झाग निकल रहे थे। पूजा को जगाने लगे तो पूजा बेहोश हो चुकी थी। बाद में परिजन नीमकाथाना कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में घर वालों ने देखा तो कमरे में बैड के निचे काला सर्प दिखाई दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur