Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात कारणों से लगी आग, गरीब का आशियाना जलकर खाक

,

अज्ञात कारणों से लगी आग, गरीब का आशियाना जलकर खाक

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू की उस्मानाबाद कॉलोनी में आग से एक गरीब का आशियाना जल गया। आग से घर में रखे रुपए, पहनने के कपड़े, बिस्तर और खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर में रहने वाली महिला अपने बच्चों सहित पीहर गई हुई थी। सोमवार सुबह बच्चों सहित घर आई तो उसे आशियाना जला हुआ मिला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उस्मानाबाद कॉलोनी वार्ड 15 निवासी उस्मान काजी मजदूरी का काम करता था। करीब एक महीने पहले वह कर्ज लेकर विदेश कमाने के लिए गया है। रविवार रात उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर पीहर गई थी। पीछे से घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जिससे रसोई और कमरे में छत की पट्टियां टूट गई। वहीं कमरे और रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस्मान काजी के घर में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है और ना ही गैस सिलेंडर का कनेक्शन है। इसके बाद आग कैसे लगी। यह सोचने वाली बात है। यह आग किसी ने लगाई है। आग से कमरे की अलमारी में रखे 15 हजार रुपए, कपड़े और सारा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह वार्ड पार्षद शाहरुख खान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur