Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / फॉरच्यूनर हादसा: चूरू में पलटी कार, छह युवक घायल

,

फॉरच्यूनर हादसा: चूरू में पलटी कार, छह युवक घायल

चूरू, चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर गांव सिरसला के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार का टायर अचानक निकल जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी छह युवक घायल हो गए।

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से डीबी अस्पताल चूरू के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

सूचना मिलते ही दूधवाखारा थाना के हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।


घायलों की सूची व स्थिति:

  • विजय (18) निवासी रतनपुरा
  • विकास कुमार (17) निवासी लोहसना छोटा
  • संदीप कुमार (20) निवासी रतनपुरा
  • सत्यवीर (45)
  • ओंकार (30) निवासी रतनपुरा
  • ताराचंद (45) निवासी दयावठ

घायल विजय ने बताया कि वे सभी रतनपुरा से फतेहपुर बकरी खरीदने जा रहे थे। सिरसला गांव के पास चलते वाहन का टायर अचानक निकल गया, जिससे फॉरच्यूनर असंतुलित होकर पलट गई।


इलाज जारी, हालत स्थिर:

डीबी अस्पताल के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है। एक साथ छह घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल एक्शन लिया और जरूरी प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur