Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कार से घर लौट रहे चार दोस्त हुए हादसे का शिकार, तीन की मौत

,

कार से घर लौट रहे चार दोस्त हुए हादसे का शिकार, तीन की मौत

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग

सीकर, शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे चार दोस्त आग में बुरी तरह झुलस गए। जिसके चलते जिंदा जलने से तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक की हालत गंभीर है। जिसे जयपुर रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलेंस बिगड़ने से पेड़ से टकराकर कार में आग लग गई। वही कार में पटाखे रखे होने की बात भी सामने आई है जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे सीकर जिले के नेछवा क्षेत्र का है। तीनो युवक लक्ष्णणगढ़ के बताए जा रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur