Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / रोडवेज बस एवं बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

,

रोडवेज बस एवं बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में रोडवेज बस एवं बाइक की भिड़ंत में एक बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर मां व बेटी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव मैणासर निवासी 44 वर्षीय भंवरलाल जाट अपनी पत्नी संतोष देवी व बेटी मोनिका के साथ बाइक पर सवार होकर रतनगढ़। पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाने के लिए आया है। थाने से वापिस जाते समय बस स्टैंड से सरदारशहर की तरफ जा रही रोडवेज बस से इनकी बाइक की लिंक रोड पर गैस एजेंसी के सामने भिड़ंत हो गई। घटना में दंपति व उनकी बेटी तथा बस में सवार सरदारशहर तहसील के गांव अमरसर निवासी 35 वर्षीय बेबी कंवर घायल हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई तथा कांग्रेस नेता राईका ने अपने साथी संदीपसिंह भोजासर व अन्यों के सहयोग से घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर संतोष देवी व मोनिका की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur