Delhi-Mumbai Expressway Accident : राजस्थान में अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी दते हुए बता दे की यह हादसा दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था। जहाँ आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हैरानी की बात ये थी की ट्रक में कार बुरी तरह फंस गई थी और इस बात की भनक ट्रक ड्राइवर को बिलकुल नहीं लगी। इसकी वजह से करीब 8 किमी तक ट्रक के साथ कार घिसटती चली गई।
हादसा इतना जोरदार था की हरियाणा नंबर इस कार के परख्च्चे उड़ गए। वहीँ इस घटना के बाद कार से शव निकलने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हादसा पापड़दा इलाके में एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
नोएडा के रहने वाले थे सभी मृतक

नांगल राजावतान (दौसा) के DSP दीपक मीणा ने बताया- कार में 5 श्रद्धालु सवार थे। सभी उज्जैन (MP) में महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। मृतकों में नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) शामिल हैं। कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं।
लालसोट (दौसा) से दिल्ली की ओर जा रही थी कार
DSP दीपक मीणा ने बताया- हरियाणा नंबर की कार लालसोट (दौसा) से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान आलूदा गांव के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। तेज गति के कारण कार ट्रक के पीछे फंस गई थी। कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक से अलग किया गया और शवों को बाहर निकाला गया।Delhi-Mumbai Expressway Accident
कार में पांच लोग सवार थे। घायल युवक को दौसा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
