Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर झुलसी

,

गैस सिलेंडर ब्लास्ट, महिला गंभीर झुलसी

राजलदेसर में रात के गैस रिसाव ने ली सुबह में आग की शक्ल

चूरू, सुभाष प्रजापत राजलदेसर कस्बे की रेगर बस्ती में शुक्रवार सुबह एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते आग लग गई। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसकी बेटी और पति भी घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सीताराम रेगर के घर पर रात में सिलेंडर खुला रह गया था। सुबह जैसे ही रामेश्वरी देवी ने रसोई में जाकर लाइट ऑन की, सिलेंडर में भरे गैस से आग लग गई

आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और बेटी व पति भी घायल हो गए,” – स्थानीय निवासी

मची अफरा-तफरी

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर

सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

रामेश्वरी देवी को किया हायर सेंटर रेफर

महिला रामेश्वरी देवी को ज्यादा झुलसने के कारण हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं उसकी बेटी और पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur