Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / गायत्री जयंती पर की गई कोरोना महासंकट को समाप्त करने की कामना

गायत्री जयंती पर की गई कोरोना महासंकट को समाप्त करने की कामना

अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान मे

इस्लामपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार (शान्तिकुंज) हरिद्वार के तत्वावधान मे आज सोमवार को गायत्री जयंती के पावन पर्व पर इस्लामपुर में एच आर गुप्ता के सौजन्य से वैश्विक स्तर पर बढ रही कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए यज्ञ का आयोजन सम्पन्न किया गया। गायत्री जयंती की पूर्व संध्या पर भी 31 मई को कमल शर्मा माखर सहित अनेक घरों में यज्ञ कर जन जीवन के कल्याण की कमना की गई। गायत्री परिवार के एच आर गुप्ता ने बताया कि यज्ञ के द्वारा जो शक्तिशाली तत्व वातावरण में फैलाए जाते हैं उनसे हवा में घुमते हुए असंख्यों रोगाणु, कीटाणु, वायरस और विषाणु सहज ही नष्ट हो जातें हैं। साधारण रोगो एवं महामारियों से बचने का यज्ञ एक सामुहिक उपाय है। मनुष्यों की ही नहीं, पशु पक्षियों,वृक्ष वनस्पतियों तक को सुरक्षित रखने के लिए यज्ञ से बढ कर कोई दूसरा उपाय नही है। यज्ञ के द्वारा सुक्ष्म जगत में ऊर्जा पैदा कर अवांछनीय तत्वों को दूर कर उचित वातावरण तैयार होता है तथा व्यक्ति का जीवन सकारात्मक चिंतन से भर जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur