Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत हवन कार्यक्रम आयोजित

गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत हवन कार्यक्रम आयोजित

शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में

झुंझुनू, जिले के माखर ग्राम में शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अन्तर्गत पूर्णिमा के पावन पर्व पर पवन गुप्ता के सौजन्य से गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न किया गया। गायत्री परिवार के एच आर गुप्ता ने गायत्री और यज्ञ की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से लोक शिक्षण,पर्यावरण सन्तुलन एवं स्वास्थ्य संवर्धन होता है ।तथा आध्यात्मिक एवं भौतिक उन्नति के अनेकों नये आयाम खुलते हैं। इस अवसर पर गौरव गुप्ता, चंचल गुप्ता,संगीता गुप्ता सहित कई श्रध्दालुओं ने गायत्री महामंत्र सहित अनेक वेदमंत्रो की आहुतियां देकर विश्व कल्याण व लोक मंगल की कामना की गई ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur