Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / गैस सिलेंटर की पाईप फट जाने से हुए धमाके में युवक झुलसा

,

गैस सिलेंटर की पाईप फट जाने से हुए धमाके में युवक झुलसा

वार्ड न. 38 में

सुजानगढ़, स्थानीय वार्ड न. 38 में स्थित दुलिया स्कूल से सटे घर में सुबह-सुबह गैस सिलेंटर की पाईप फट जाने से धमाका हुआ। जिससे एक युवक झुलस गया। गनीमत ये रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वरना घर में मौजूद 10 जानों पर संकट आ सकता था। जानकारी के अनुसार इन्द्रचंद प्रजापत के घर पर सुबह करीब साढ़े छ: बजे विनोद कुमार नामक युवक उठा और उसने रसोई खोलकर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने का कोशिश की। ज्योंहि माचिस की तिली जलाई, त्योंहि गैस सिलेंडर की पाईप फट जाने से धमाका हुआ और युवक विनोद कुमार का मुंह झुलस गया, उसे हाथ पर भी चोटें आईं। युवक की जान इस घटना में बच गई, लेकिन मकानों की दीवारों में दरारें आ गई। धमाके से रसोई के किंवाड़ दूर जाकर गिर गये। परिजन घायल विनोद को लेकर राजकीय बगडिया चिकित्सालय पंहुचे। वहां से उसे रैफर कर दिया गया। घटना की प्रथम दृष्टया वजह गैस लीक होना माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पार्षद प्रतिनिधि मो. सफी खान सहित मौहल्ले के अनेक लोग मौके पर पंहुचे। मो. सफी ने पुलिस व गैस एजेन्सी मारूति मंगल गैस सर्विस को घटना की जानकारी दी। जिस पर हैड कांस्टेबल बलबीर व गैस एजेन्सी के कर्मचारी मौके पर पंहुचे। एजेन्सी के कर्मचारी सिलेण्डर को अपने साथ ले गये। वहीं पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। घर की पुत्रवधू गीतादेवी प्रजापत ने बताया कि घटना के वक्त हम कुल दस लोग घर के अलग-अलग कमरों में थे। इन्द्रचंद प्रजापत व उनकी पत्नी, गीतादेवी, विनोद व लक्ष्मीदेवी, बाबूलाल व गीतादेवी तथा चार बच्चे घटना के वक्त मौजूद थे। अगर सिलेंडर फटता को पूरा घर चपेट में आता और यह दुर्घटना दस जिन्दगियों पर भारी पड़ सकती थी। दूसरी ओर नूर मोहम्मद ने बताया कि यह भगवान की कृपा है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन घरेलू सामान खराब हो गया है। साथ ही तीन कमरों की दीवारों में दरार आई है। इसलिए गरीब परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur