Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / हादसे में एक 8 माह के बच्चे की मौत, चार जने घायल

,

हादसे में एक 8 माह के बच्चे की मौत, चार जने घायल

सडक पर अचानक नीलगाय आने से दो बाईक फिसली

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] डुमोली-मुरादपुर सडक मार्ग पर दोपहर को हुए एक दर्दनाक सडक हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं चार जने गंभीर घायल हो गये। जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर को डुमोली व मुरादपुर के बीच सडक पर बाईको के आगे अचानक नीलगाय आने से फिसल गई। जिसमें 65 वर्षीय जगदीश पुत्र भाताराम निवासी डुमोली, 18 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र रमेश निवासी डाबला, 30 वर्षीय राजबाला पत्नी विक्रम निवासी डाबला व 6 वर्षीय तनु घायल हो गई। वहीं हादसे में आठ माह के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलो को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिंघाना सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्रभारी डाॅ चन्द्रशेखर गजराज के नेतृत्व में घायलो का उपचार किया गया। सभी घायलो की हालत गंभीर होने पर झुंझुनू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार सभी घायल डुमोली से रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डुमोली के बस स्टैण्ड से निकलते ही यह सडक हादसा हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur