Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / हादसे में घायलों की सहायता करते लोगों को पिक-अप ने रौंदा, तीन की हुई मौत

,

हादसे में घायलों की सहायता करते लोगों को पिक-अप ने रौंदा, तीन की हुई मौत

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] सडक़ हादसे में घायलों की सहायता कर रहे तीन लोगों को तेज गति से आ रही पिक-अप ने टक्कर मार दी जिससे तीन जनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सांय बडबर निवासी दरिया सिंह अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर सूरजगढ़ की तरफ आ रहे थे तभी लोटिया मोड़ के पास सडक़ हादसें में घायल व्यक्ति सडक़ पर पड़े थे। दरिया सिंह व उसके साथी गाड़ी रोककर घायलों को सडक़ से उठा रहे थे तभी तेज गति से आ रही पिक-अप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे दरिया सिंह निवासी बडबर, सूरजगढ़ निवासी नरजीत व लोटिया निवासी दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर तीनों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur