Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / हादसे में मिस्त्री का काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

,

हादसे में मिस्त्री का काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

स्थानीय पंचायत समिति के पास एक हादसे में मिस्त्री का काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को इस आशय की जानकारी सुनील जांगिड़ ने देकर बताया है कि मेरा चचेरा भाई मनीष (20) पुत्र उदयप्रकाश जांगिड़ निवासी चाड़वास मिस्त्री का काम करता है। सोमवार को सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे पंचायत समिति के पास डंफर को ठीक करने का काम कर रहा था। डंफर की बोडी ऊपर उठाये हुए थी। सुनील जांगिड़ ने बताया है कि चालक की लापरवाही से बोडी अचानक नीचे गिर गई, जिससे मनीष नीचे दब गया। जिसे सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर क्रेन बुनाकर डंफर को उठाया गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur