Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News: रीको क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

, ,

Video News: रीको क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान, दमकलों ने पाया काबू

YouTube video

रतनगढ़ (चूरू)। रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड संख्या तीन पर बनी जांगिड़ इंडस्ट्री हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में दोपहर अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में वुडन का कार्य होता है। यहां पॉलिशिंग के लिए रखे गए केमिकल में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने सुरक्षित बाहर निकलकर दमकल को सूचना दी।

दमकलों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही रीको और नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान आस-पास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

औद्योगिक संघ ने उठाई मांग

रीको औद्योगिक संघ के अध्यक्ष धनाराम सुथार ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अक्सर केमिकल से जुड़ी आगजनी की घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रीको में फ़ोम दमकल वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर तेजी से काबू पाया जा सके।


स्थानीय प्रभाव:
यह हादसा रतनगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दमकल व्यवस्था सुदृढ़ करने और औद्योगिक सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की है।