Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Churu News: रीको में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

,

Churu News: रीको में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू

रतनगढ़ में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग

रतनगढ़ (चूरू)। रीको क्षेत्र स्थित माकड़ आर्ट हैंडीक्राफ्ट एंड फर्नीचर में देर रात अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने फैक्ट्री बंद होने के कारण कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।


दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू

सूचना मिलते ही रीको एवं नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
फैक्ट्री के मालिक मुरलीधर माकड़ भी तुरंत मौके पर पहुंचे।


लाखों का फर्नीचर, मशीनें और लकड़ी जली

आग की लपटों में फैक्ट्री का तैयार फर्नीचर, कच्ची लकड़ी और कई मशीनें जलकर खाक हो गईं।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना है।

पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों ने जब धुआँ और लपटें देखीं, तो तुरंत रीको संघ के अध्यक्ष धन्नाराम सुथार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।


एक माह में दूसरी आगजनी

गौरतलब है कि 1 नवंबर को भी रीको क्षेत्र की एक अन्य हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में आग लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।
लगातार हो रही आगजनी से उद्योगपति अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।