Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Haryana News : सिरसा के नाथूसरी चोपटा इलाके में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

,

Haryana News : सिरसा के नाथूसरी चोपटा इलाके में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

Haryana News : सिरसा के नाथूसरी चोपटा इलाके में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के लिए बता दे की घटना शनिवार की है जब नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारियां के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की भोड़ियाखेड़ा निवासी इस्माइल अपने चचेरे भाई महबूब के साथ अपनी बुआ धापी को राजस्थान से लेकर वापस घर आ रहा था।

इसी सफर के दौरान जब वो सिरसा के कुम्हारिया गाँव के नजदीक पहुंचे तो अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराया।

आसपास के लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीँ आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उपचार के लिए नाथूसरी चौपटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इस्माइल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल धापी देवी व महबूब का उपचार जारी था।

दो की मौत

बता दे की हादसे में कार में सवार एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल थे ।

वहीँ मृतक की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव भोड़ियाखेड़ा निवासी इस्माइल के रूप में हुई है। उपचार के दौरान बुआ की भी मौत हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur