Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / राजलदेसर नेशनल हाइवे 11 पर भीषण सड़क हादसा

,

राजलदेसर नेशनल हाइवे 11 पर भीषण सड़क हादसा

जीप में सवार एक जने की हुई मौत, दो जने हुए घायल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर कस्बे में जीप व निजी बस की हुई भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए। घायलों को राजलदेसर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हैड कांस्टेबल रामलाल ने बताया कि राजलदेसर में नेशनल हाइवे 11 पर निजी बस के पीछे जीप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें रखे प्याज के कट्टे सड़क पर बिखर गए। घटना में जीप में सवार रूघाराम व शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं जीप में सवार कानाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur