Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / जैन मुनि विश्वनाथ सागर की सड़क हादसे में मौत

,

जैन मुनि विश्वनाथ सागर की सड़क हादसे में मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी] दांता कस्बे में घाटवा रोड़ पर पैदल विहार को जा रहे जैन मुनि विश्वनाथ सागर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे जैन मुनि गंभीर घायल हो गए और उन को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ा दिया। इससे समस्त जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को दांता कस्बे से जैन मुनि विश्वनाथ अपने कुछ भक्तों के साथ जीजोट गांव विहार करने के लिए निकले थे। जब जैन मुनि दांता कस्बे से बाहर निकल कर घाटवा रोड से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से जैन मुनि विश्वनाथ वहीं पर गिर पड़े और उनके मुंह से खून बहने लगा। दुर्घटना होते ही वहां उपस्थित लोगों ने जैन मुनि को दांता सीएचसी पहुंचाया व दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जैन मुनि को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन की तलाश कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur