Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Jaipur-Kota Highway मंत्री के वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, ASI सह‍ित 4 पुल‍िसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

,

Jaipur-Kota Highway मंत्री के वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, ASI सह‍ित 4 पुल‍िसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

Jaipur-Kota Highway Accident : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की जयपुर कोटा हाईवे पर एक दर्नाक हादसे में ASI समेत 4 पोलिसकर्मी घायल हो गए।  मामला की जानकारी दे तो यह बूंदी के हिंडोली-बासनी बॉर्डर पर आज यानि सोमवार दोपहर का है. जयपुर-कोटा हाईवे पर वहीँ इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा.

 

प्रोटोकॉल ड्यूटी में पुलिसकर्मी थे मुस्तैद 

 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की जल संसाधन राज्य मंत्री सुरेश सिंह रावत को बूंदी आना था. पुलिस की ओर से बासनी बॉर्डर पर एस्कॉर्ट वाहन तैनात किया गया था. एस्कॉर्ट वाहन सड़क किनारे खड़ा था, और प्रोटोकॉल ड्यूटी में पुलिसकर्मी मुस्तैद थे. इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया, और सीधे खड़े पुलिस एस्कॉर्ट वाहन से जा टकराया.

पुलिस के अनुसार 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के तेज गति और चालक की लापरवाही सामने आ रही है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. क्षतिग्रस्त वाहनों और जमा हुई भीड़ के कारण यातायात बाधित हो गया. जानकारी ली.