Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / जीप ने मारी बाइक सवार को टक्कर

,

जीप ने मारी बाइक सवार को टक्कर

बाइक सवार दोनों गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर,[महेंद्र खडोलिया] ग्राम के नांगल मोड़ पर जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लिसाड़िया की ढाणी बडबोर वाली निवासी 27 वर्षीय सुरेश कुमार सैनी पुत्र मुरलीधर सैनी अपने भतीजे मनोज कुमार सैनी पुत्र फूलचंद सैनी के साथ श्रीमाधोपुर से सामान लेकर गांव जा रहा था। इस दौरान नांगल मोड़ के पास सामने से आ रही जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनो रोड पर गिरने से घायल हो गए। दोनों को 108 की सहायता से श्रीमाधोपुर अस्पताल में लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया। टक्कर के बाद जीप चालक जीप को मौके से लेकर फरार हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur