
लकड़ी कटाई के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा भडून्दा गांव निवासी 50 वर्षीय राकेश चंद्रपुरा स्टैंड पर अन्य दो मजदूरों के साथ थ्रेसर मशीन से लकड़ियां काटने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से राकेश का शरीर मशीन में फंस गया।
हादसा इतना अचानक और भयावह था कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते, उससे पहले ही राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया ।
इस हादसे के बाद मशीनों पर सुरक्षा उपायों और मजदूरों की कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू
