
झुंझुनूं-गुढ़ा स्टेट हाइवे पर बड़ागांव मोड़ के पास बोलेरो और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
बोलेरो के उड़े टायर, युवक गंभीर घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोरासर निवासी 28 वर्षीय राजवीर महला, पुत्र मंगलचंद, बोलेरो से दोरासर से बड़ागांव की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के टायर टूटकर अलग हो गए और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल राजवीर को तुरंत बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खेती और मुर्गी फार्म का करता था काम
मृतक राजवीर महला गांव में मुर्गी फार्म और खेती का कार्य करता था।
वह अविवाहित था। युवक की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के भाई संजय महला ने गुढ़ागौड़जी थाना में पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
