Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Jhunjhunu News : चिराणा में बंदरों का आतंक, छह लोग घायल, ग्रामीण भयभीत

,

Jhunjhunu News : चिराणा में बंदरों का आतंक, छह लोग घायल, ग्रामीण भयभीत

Monkey attack in Chirana injuring local residents

चिराणा में बंदरों का आतंक जारी, ग्रामीण भयभीत और आक्रोशित

चिराणा,मुकेश सैनी। चिराणा कस्बे में पिछले कुछ दिनों से बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले पाँच दिनों में छह लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं।

विशेष रूप से शुक्रवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे सीएचसी चिराणा में लाया गया, जहां डॉ. अजय सोंकरिया और उनकी टीम ने उपचार किया। महिला, सुमित्रा देवी, सीकर की निवासी हैं और शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। वह गढ़ बालाजी मंदिर दर्शन के दौरान अचानक बंदर के हमले की शिकार हुईं।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में मौजूद अन्य महिलाओं ने दरवाजा बंद कर अपने आप को बचाया। इससे पहले सोमवार को एक और और मंगलवार को चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो को सीकर रैफर किया गया।

इस घटना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने प्रशासन से बंदरों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। पंचायत प्रशासन, वन विभाग और अन्य जनप्रतिनिधियों को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में रह सकती है।