Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / लोक परिवहन बस ने बनाया स्कूटी सवार झुंझुनू निवासी महिला को शिकार

,

लोक परिवहन बस ने बनाया स्कूटी सवार झुंझुनू निवासी महिला को शिकार

घायल महिला को गंभीर अवस्था में किया सीकर रैफर

उदयपुरवाटी, झुंझुनू जयपुर स्टेट हाईवे पर चौधरी होटल के पास पुराने टोल नाके पर लोक परिवहन बस की पिछे से टक्कर लगने पर स्कूटी सवार महिला गंभीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार अंजू पत्नि सुनील जांगिड़ उम्र 32 वर्ष निवासी खातियों की ढाणी, बड़ाऊ रसूलपुर तहसील खेतड़ी जिला झुंझुनू की है। लोक परिवहन बस की टक्कर से गंभीर घायल महिला को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस की मदद से पायलट रवि व ईएमटी राकेश ने घायल महिला को श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंजू जांगिड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरा में 2021 से सेकंड ग्रेड की अध्यापिका है। जो तबीयत ठीक नहीं होने पर अस्पताल दिखाने के लिए जा रही थी कि रास्ते में ही लोक परिवहन से स्कूटी के पीछे से टक्कर लगने से घायल हो गई। अंजू इंद्रपुरा में स्कूल के पास ही लगभग 2 साल से मकान किराए पर लेकर रह रही है। अंजू के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी काव्या उम्र 7 वर्ष केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 4 में अध्यनरत है। छोटा बेटा तेजस उम्र एक वर्ष छ: माह का है। मृतका अंजू के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। मृतका अंजू कुमारी पति सुनील कुमार जांगिड़ आसाम के गोहाटी में फौज में सरकारी नौकरी करते हैं। अंजू का पीहर जीवा का बास झुंझुनू में है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur