Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे में झुंझुनू निवासी युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

,

सड़क हादसे में झुंझुनू निवासी युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू-सरदारशहर रोड पर खारिया गांव पीपलाना जोहड़ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रामपुरा गांव से चूरू आ रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि झुंझुंनू जिले के हमीरवास गांव निवासी दयापत (27) और उसकी मौसी का बेटा कुलदीप (22) रिश्तेदारी में शादी होने की वजह से रामपुरा गांव आए हुए थे। गुरुवार रात दोनों बाइक पर घरेलू काम से चूरू आ रहे थे। खारिया गांव के पीपलाना जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयापत को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दयापत की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur