Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / जिले के 12 और व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव

जिले के 12 और व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव

मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट में

चूरू, जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट में चूरू जिले के 12 अन्य व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि बीदासर के 7 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जो सभी प्रवासी हैं। इनमें से चार व्यक्ति मुंबई से, दो दिल्ली से तथा एक चेन्नई से लौटा है। मुंबई से आए चारों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं, जिनमें एक 7 वर्षीय बालक, एक 13 वर्षीय बालक तथा एक 40 वर्षीय महिला शामिल है। दिल्ली से लौटा दंपति पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी आने के साथ ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे। जिला कलक्टर ने बताया कि गांव बांय (तारानगर) के चार व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। पूर्व में परिवार में पॉजिटिव केस आने के बाद सभी व्यक्ति होम क्वारंटाइन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रतनगढ़ की 40 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए परिवार से संबंधित ही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur