Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध बनेगा – इंजी. ढूकिया

किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध बनेगा – इंजी. ढूकिया

केन्द्र सरकार ने खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढाने की सराहना की

झुंझुन , जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने केन्द्र सरकार के कैबिनेट के फैसले की तारीफ करते हुए कहा है कि किसान समृद्ध होगा, तो भारत समृद्ध बनेगा। केन्द्र सरकार ने खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढाने की सराहना की है। उन्होनें मंगलवार को जिले के मण्डावा कस्बे में नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ना केवल दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया है बल्कि देश के गरीब, किसान, नौजवान का जीवन भी बदला है। उन्होने कहा कि पिछले कार्यकाल में मोदी सरकार ने जो स्वच्छ भारत मिशन चलाया था उसका महत्व संकट के समय में अब समझ आ रहा है। इस दौरान मोदी सरकार के द्वारा पिछले कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं के बारे में बताया। करोडों की संख्या में शौचालयों का निर्माण , हजारों गावों तक बिजली पहुंचाने, लाखों किलोमीटर तक सडक़ों का जाल बिछाने , दुश्मन के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने सहित भारत के विकास और गौरव के लिए मोदी सरकार ने अनेक काम किये है। इंजी. ढूकिया ने कहा कि मोदी सरकार के पहले वर्ष में ही ऐसे ऐतिहासिक काम हुए जिसका इंतजार देश 70 वर्षों से कर रहा था। उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, उज्जवला योजना, गावों में विद्युतीकरण हुआ ,जन-धन खाते खुले, 1641 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन बिछी, प्रदेश के सभी रेलवे क्रांसिंग का अण्डरपास और फ्लाईओवर बनाये, लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब व्यक्ति का घर बना। इंजी. ढूकिया ने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चलाये जाने वाले अभियान की शुरुआत भाजपा सेवा के कामों से करेगी। इसके लिए जून के प्रथम सप्ताह से भाजपा के सभी मोचों के कार्यकर्ता जनता में मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण करेंगे व लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। लाखो घरों तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो -दो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पत्र लेकर जायेगे और भाजपा सरकार की नीतियों और कार्य योजना की जानकारी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल इन्दोरिया ने की। संगोष्ठी में पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, भाजपा मीडिया प्रवक्ता एवं भामाशाह गोपाल केडिया, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशनलाल पंवार, ताराचन्द हलवाई, नेमीचन्द सैनी, पण्डित पीडी पुजारी, पूर्व भाजपाध्यक्ष विजेन्द्र सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur