Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / देर रात कोटा में मचा हड़कंप, 3-मंजिला बिल्डिंग गिरने से स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, देखें मोके के हालात

,

देर रात कोटा में मचा हड़कंप, 3-मंजिला बिल्डिंग गिरने से स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, देखें मोके के हालात

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : देर रात कोटा में मचा हड़कंप, 3-मंजिला बिल्डिंग गिरने से स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, देखें मोके के हालात

Kota Restorent accident : देर रात जब लोग अपने घरों में सो रहे थे तब राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिससे हड़कंप मच गया।  जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। 

SDRF की टीम मौके पर पहुंची 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। वहीँ आस पास के लोगों ने भी इस रेस्क्यू में बड़ा योगदान दिया और घायलों को जितना जल्दी हॉस्पिटल पहुंचाने का काम किया। 

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मृतक युवक 

SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। मृतक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है।

रेस्टोरेंट के मालिक समेत 13 घायल

सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur