Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मालगाड़ी की चपेट में आई महिला

,

मालगाड़ी की चपेट में आई महिला

रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय मंगलवार को एक महिला रेवाड़ी से फुलेरा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 3 के पास गुढा महरोली निवासी शायर कंवर पत्नी मूल सिंह पटरी पार कर रही थी तभी मालगाड़ी आ गई जिससे वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मालगाड़ी की टक्कर के बाद महिला पटरी के किनारे गिर गई जिससे उसे गम्भीर चोटे आई। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल महिला को रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच प्रारम्भ कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur