Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पागल कुत्ते ने एक ही दिन में तीन बच्चों को बनाया शिकार

,

पागल कुत्ते ने एक ही दिन में तीन बच्चों को बनाया शिकार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के गांव भैरूसर में एक पागल कुत्ते ने गुरुवार सुबह एक के बाद एक तीन बच्चों को काट कर आंतक मचा दिया। तीनों को इलाज के लिए डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे मुरारी कृष्ण के चेहरे पर गंभीर घाव होने के कारण प्लास्टिक सर्जरी की गई। जबकि दो बच्चों फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार सुबह खेत से घर लौट रहे दस साल के बच्चे मुरारी कृष्ण पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, चेहरे और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। गांव की महिलाओं ने उसे कुत्ते से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने बच्चे को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉ. मुकुल धाबाई की टीम ने बच्चे का इलाज किया।अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भैरूसर निवासी मुरारी कृष्ण के परिजनों ने बताया कि गुरूवार सुबह करीब आठ बजे मुरारी कृष्ण खेत से अकेला आ रहा था। तभी गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के पास पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।

जिससे बच्चे के चेहरे, हाथ व सिर में गंभीर जख्म हो गए। इसके बाद पागल कुत्ते ने गांव में घर के बाहर खड़े दस साल के जिगर मेघवाल के हाथ पर काट लिया। वहीं गांव में ही अपने दादा के पास दूसरे घर में जा रहे नौ साल के सतवीर पूनिया के सिर और गुप्तांग पर पंजों से खंरोच लगा दी।डीबी अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर मुकुल धाभाई ने बताया कि 10 साल के बच्चे मुरारी कृष्ण के चेहरे पर कुत्ते ने गहरे जख्म कर दिए थे। जिसकी 25 स्ट्रीच लगाकर चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की गई है, जो करीब डेढ़ घंटे चली। मुरारी कृष्ण को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है । पागल कुत्ते ने सतवीर पूनिया के प्राइवेट पार्ट पर मामूली खरोंच लगाई थी। इसके चलते फर्स्ट एड के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं जिगर मेघवाल को फर्स्ट एड देकर टांके लगाए और छुट्टी दे दी गई।गांव के लोगों ने बताया कि पागल कुत्ता पूरे गांव में घूम रहा है। जिसका अब काफी आतंक हो गया है। गांव के लोग अब उसे ढूंढ कर पेड़ से बांधने की बातें कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur