Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / महाराष्ट्र में हुआ सडक़ हादसा-कस्बे के रोहिताश वर्मा की हुई मौत

,

महाराष्ट्र में हुआ सडक़ हादसा-कस्बे के रोहिताश वर्मा की हुई मौत

बीपीएल परिवार में रोहिताश ही था परिवार का सहारा

उदयपुरवाटी, प्रदेश को छोडक़र महाराष्ट्र के पूणे सिकरापूर में परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कमाने गये कस्बे के रोहिताश वर्मा पुत्र फूलवंद वर्मा उम्र 37वर्ष निवासी वार्ड न.20 उदयपुरवाटी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रोहिताश करीब दो वर्ष से महाराष्ट्र के पूणे सिकरापूर के एक मार्बल के बाड़े में मूनिम का कार्य करता था। रोहिताश अंतिम बार मई में अपने चाचा के बेटे व भाई विजेन्द्र ढ़ेनवाल की शादी में आया था। जिसके बाद में रोहिताश जून के प्रथम सप्ताह में वापस महाराष्ट्र कमाने के लिए चला गया था। रोहिताश गत तीन दिन पहले महाराष्ट के पूणे सिकरापूर में एक बाईक पर तीन जने सवार होकर बाजार में जा रहे थे। जिस दौरान एक व्यक्ति को तो बीच रास्ते में ही उत्तार दिया था। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद में एक कंटेनर ने बाईक के पीछे से टक्कर मार दी। भंयकर टक्कर होने के कारण पीछे बैठे रोहिताश की मौके पर ही मौत हो गई। तथा बाईक चालक गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती है। मृतक रोहिताश वर्मा के परिवार में वृह्द माँ गुलाबी देवी, पत्नी प्रियंका देवी, दो नन्नें बेटे यश व प्रिंस तथा तीन बहने है जिनमें से अनिता व ममता का विवाह हो गया है। ललिता अभी अविवाहित है। वही मृतक रोहिताश के पिता फूलंचद वर्मा का भी पंजाब में एक भट्टे पर मजदूरी करते समय अकाल मृत्यू हो गई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur