Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / महिला की कुँवे में गिरने से मौत

कुलोठ खुर्द गांव में

सूरजगढ़ [के के गाँधी] कुलोठ खुर्द गांव में एक महिला की पैर फिसलकर कुँवे में गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की बुधवार सुबह कुलोठ खुर्द सरपंच रणवीर नाडा ने थाने पर सूचना दी कि एक महिला की कुँवे में गिरने से मौत हो गई है। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुँवे से बाहर निकलाया। शव की शिनाख्त शीला पत्नी विक्रम मेघवाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका ससुराल पक्ष के साथ साथ पीहर पक्ष खेदड़ियो की ढाणी के लोगो को भी घटना की जानकारी दे शव को पोस्टमार्टम के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर आई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह कुँवे के पास कार्य कर रही थी इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुँवे में गिर गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।