Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

,

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

मोलीसर स्टेशन के पास

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत ] चूरू की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मोलीसर स्टेशन के पास 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का आज शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई। जीआरपी पुलिस ने बताया कि प्यारेलाल जाट निवासी खोटिया पुलिस थाना रामगढ़ शेखावाटी जिला सीकर कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मोलीसर स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाश को रतनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur