Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मुकुन्दगढ़ में तेज गति और लापरवाही से मारी टक्कर , बाईक सवार की हुई मौत

,

मुकुन्दगढ़ में तेज गति और लापरवाही से मारी टक्कर , बाईक सवार की हुई मौत

स्थानीय थाने में एक मोटर साईकल सवार को बोलेरो गाडी के चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार कर घायल कर देने और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु होने का मामला दर्ज हुआ है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ीवारा निवासी ईश्वर सिंह पुत्र नरपत सिंह राजपूत ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई जयेंद्र सिंह 17 जून को शाम करीब सात – आठ बजे के करीब घोड़ीवारा कला स्थित कसवा फीलिंग स्टेसन पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर आ रहा था कि घोड़ीवारा बालाजी से करीब एक किलोमीटर पहले बोलेरो गाडी के चालक राजेन्द्र सैनी ने तेज गति और लापरवाही से गाडी चलाते हुए उसके भाई की मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर घायल हो गया घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस से झुंझुनू और उसके बाद एसएमएस जयपुर भर्ती करवाकर इलाज करवाया गया जहां 29 जून को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी ।