Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / एनएच 52 पर कार व जीप की हुई भिड़न्त

,

एनएच 52 पर कार व जीप की हुई भिड़न्त

पहाड़ी माता व सालासर दर्शन के लिए जा रहे थे सभी यात्री

सादुलपुर एन एच 52 पर डोकवा गाँव के पास जीप व कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी केअनुसार कार व जीप दोनों ही गाड़ियों में सवार लोग धोक लगाने के लिए जा रहे थे। जीप में सवार लोग पहाड़ी माता व कार में सवार लोग सालासर बालाजी के धोक लगाने जा रहे थे। लेकिन डोकवा गाँव के यह हादसा हो गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर हरिराम रोहिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो तीन को फ्रैक्चर है तथा शेष को सामान्य चोटें आई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur