Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / निजी कंपनी की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, बाईक सवार घायल

,

निजी कंपनी की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, बाईक सवार घायल

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] एक निजी कंपनी की गाड़ी ने बाईक को टक्कर मारी जिसके चलते हादसे में बाईक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर घंडावा निवासी राजकुमार पुत्र हरफुल जाट बाईक से अपने गांव जा रहा था श्यालु बस स्डैंड पर राजकुमार ने ज्योंहि बाईक को गांव की तरफ मोड़ा पीछे से आ रही गाड़ी ने बाईक को टक्कर मार दी हादसे में बाईक सवार राजकुमार घायल हो गया सुचना पर पहुंची जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से घायल को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया राजकुमार के सिर व पांव हाथ पांव में चोट आई। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे गाड़ी के चालक मोहित ने बताया कि वह भिर्र अपनी बुआ के यहां से वापस चिड़ावा आ रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur