Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / चिड़ावा ओजटू बायपास हादसा: कार-बाइक टक्कर, दो गंभीर

,

चिड़ावा ओजटू बायपास हादसा: कार-बाइक टक्कर, दो गंभीर

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : चिड़ावा ओजटू बायपास हादसा: कार-बाइक टक्कर, दो गंभीर

चिड़ावा-मनीष शर्मा, शहर के ओजटू बायपास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल युवकों की पहचान

  • हर्षित पुत्र चरणसिंह (उम्र 18 वर्ष)

  • माया, निवासी नुनिया गोठड़ा
    के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चिड़ावा से झुंझुनूं की ओर जा रही थी, जबकि बाइक नुनिया गोठड़ा की दिशा से आ रही थी।
दोनों वाहनों की भिड़ंत ओजटू बायपास तिराहा पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

कार चालक फरार

हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया और वाहन को मंड्रेला बायपास की ओर लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि यह कार किसी रेंटल सेवा से जुड़ी हुई है।
पुलिस द्वारा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है

108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस चालक मनेंद्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में डॉ. संदीप शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना पर चिड़ावा थाना से
हेड कांस्टेबल जगदीप राव और कांस्टेबल बनवारी लाल मौके व अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है