Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाईक व ट्रेक्टर ट्रोली की भिड़ंत में एक की मौत

,

बाईक व ट्रेक्टर ट्रोली की भिड़ंत में एक की मौत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर पड़िहारा टोल के पास बुधवार की शाम बाईक व ट्रेक्टर ट्रोली की भिड़ंत में बाईक सवार दो भाई हादसे के शिकार हो गए, जिसमें से एक भाई की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टोल एम्बुलैंस जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव रतनादेसर निवासी 22 वर्षीय संजयसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत व 28 वर्षीय गणेशसिंह राजपूत बाईक पर सवार होकर रणधीरसर पहाड़ी से अपने गांव रतनादेसर जा रहे थे कि पड़िहारा टोल के पास ट्रेक्टर ट्रॉली से बाईक की भिड़ंत हो गई। घटना में घायल हुए दोनों युवकों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं गणेशसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सब इंसपेक्टर देवी सहाय ने घटना की जानकारी ली तथा शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका व युवा नेता संदीपसिंह भोजासर जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेते हुए घायल को रैफर करवाने में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur