Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सडक़ दुर्घटना में एक की मौत, 5 घायल

,

सडक़ दुर्घटना में एक की मौत, 5 घायल

फतेहपुर सालासर पुलिया के पास

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] आज शनिवार सुबह तकरीबन 6:00 बजे फतेहपुर सालासर पुलिया के पास ट्रक और एंम्बुलैंस में भीषण भिंडत हो गई जिसमें 5 लोग घायल हो गये एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा फतेहपुर के मोती होटल के पास ओवर ब्रिज जंहा खत्म होता वही आरटीओं ट्रक को रूकवा रहे थे उसी बीच ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से एम्बुलैस ट्रक मे जा टकराई जिससे एंम्बुलैंस पुरी क्षतिग्रस्त हो गई। हनूमानगढ़ के नौहर एक मरिज को लेकर जयपुर जा रहा था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एम्बुलैंस चालक की हालत गभीर है। जिसें सीकर रैफर कर दिया वही अन्य चार लोग घायल है। हादसें मे घायल नोहर हनुमानगढ़ के बताए जा रहे हैं।