Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पलसाना के पास स्कूली गाड़ी को जीप ने टक्कर मारी

,

पलसाना के पास स्कूली गाड़ी को जीप ने टक्कर मारी

पलसाना के पास गोवटी गांव में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक गाड़ी को सामने से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी। जिससे जीप चालक सहित आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सांवलपुरा के फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक सवारी गाड़ी को गोवटी गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। जिससे जीप चालक सोनू सिंह सवारी गाड़ी में सवार स्कूली बच्चे सामेर निवासी विजय सिंह, डूकिया निवासी सुनील, प्रियंका और मनीषा घायल हो गए। बाद में सभी को उपचार के लिए पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक सोनू सिंह, एक छात्रा और छात्र विजय सिंह को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीकर रैफर कर दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur