Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में तेज-आंधी से पंडाल गिरा, भगदड़ में महिला समेत 3 घायल

,

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में तेज-आंधी से पंडाल गिरा, भगदड़ में महिला समेत 3 घायल

बिना अनुमति के कार्यक्रम में जुटे थे ढाई लाख श्रद्धालु

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में तेज आंधी के कारण पंडाल उखड़ गया। इसके बाद सभा में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। भगदड़ के दौरान कई महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन भी टूट गई।कार्यक्रम बिना प्रशासन की अनुमति के कराया जा रहा था। शिव महापुराण कथा रतनगढ़ में चल रही थी। आज से ही शुरू हुई थी और अगले सात दिन चलने वाली थी। इसमें देशभर से करीब 2 से 2.5 लाख लोगों के आने की संभावना थी। हादसे के बाद प्रशासन ने पंडाल और डोम खाली करा दिया।सूचना मिलते ही रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ टेंट में फंसी महिला श्रद्धालुओं को बाहर निकलवाया। पुलिस ने कथा स्थल पर डोम में बैठी महिलाओं को बाहर निकलवा कर डोम खाली करवाया है। वहीं, हादसे में घायल हुए तीन लोगों को रतनगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम रामकुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।लोगों ने बताया कि बिना किसी स्वीकृति के इतना बड़ा आयोजन करवाया जा रहा था। इसमें देशभर से करीब 2 से 2.5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। इसके लिए एक बड़ा डोम बनाने के साथ ही पाइपों के सहारे काफी दूर तक टेंट लगाए गए थे। कार्यक्रम की किसी भी स्तर पर स्वीकृति नहीं थी।
2.5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। इसके लिए एक बड़ा डोम बनाने के साथ ही पाइपों के सहारे काफी दूर तक टेंट लगाए गए थे। कार्यक्रम की किसी भी स्तर पर स्वीकृति नहीं थी।