Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पापड़ा में बिजली के कंरट की चपेट में आने वाले मृतक शुभम का शव को देखकर बिलख पड़े परिजन

,

पापड़ा में बिजली के कंरट की चपेट में आने वाले मृतक शुभम का शव को देखकर बिलख पड़े परिजन

बाघोली, पापड़ा में सोमवार को निजी बस के द्वारा नीमकाथाना कोंचिग में जाने के लिए बस की छत पर चढ़ते समय कंरट लगने से मोत हो गई थी। लेकिन मृत्क शुभम के पिता फिरोजपुर सेना में डयूटी पर रहने से समय पर नही आने पर मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। पापड़ा में सुबह शुभम का शव आने पर परिजन देखकर बिलख पड़े। शुभम के माता -पिता व बहिन का तो रो रो कर बुरा हाल हो गया। पिता इन्द्रराज सैनी अपने इकलौते बेटे को खोने पर बुरा हाल हो गया। उनके परिजनां के भी आंखो से आसू नही सूख रहे थे। पिता को एक ही बेटे का सहारा था उसको भी भगवान ने नही रहने दिया। परिवार के ही सरपंच मुक्तीलाल सैनी ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाया। उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने भी करंट से मौत हाने पर शोक जताया कहा कि ऐसा तो भगवान किसी में ही नही करना चाहिए। शव यात्रा में सैकड़ौ की तादाद ने हिस्सा लिया । सोमवार के दिन ही पता चलने पर गांव में सन्नाटा छाया रहा। कही तो चूल्हे तक भी नही जलाये गए। इन्द्रराज सैनी के एक पुत्र व एक पुत्री थी। अब केवल पुत्री ही रही है।