Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से यात्री की मौत

,

मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से यात्री की मौत

सालासर बाबा के दर्शन कर लौट रहा था अपने गांव फाजिल्का

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सालासर बाबा के दर्शन कर घर लौट रहे यात्री की मेगाहाईवे पर संकट मोचन बालाजी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कुलवेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दी। कुलवेन्द्रसिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि 30 वर्षीय अमरिकसिंह निवासी फाजिल्का 26 सितंबर को सालासर बाबा के दर्शन करने के लिए गांव से रवाना हुआ था। एक अक्टूबर को मृतक ने परिजनों को बताया कि वह सालासर बाबा के दर्शन कर लिए है तथा अब रतनगढ़ स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में धोक देकर गांव आऊगा। मृतक के पास सालासर से अबोहर की बस टिकट भी थी। अमरिकसिंह नके अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur