Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पिलानी के डुलानिया में भीषण सड़क हादसा, एक गंभीर घायल

,

पिलानी के डुलानिया में भीषण सड़क हादसा, एक गंभीर घायल

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : पिलानी के डुलानिया में भीषण सड़क हादसा, एक गंभीर घायल

चिड़ावा – मनीष शर्मा | झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे के डुलानिया क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में डुलानिया निवासी रविकांत, भगिना निवासी साडूराम घायल हो गए, जबकि डुलानिया निवासी अशोक को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

 घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार अशोक और रविकांत बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

 घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निजी वाहन से पिलानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अशोक की हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं रविकांत और साडूराम का इलाज पिलानी में जारी है।

 कुछ देर बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur