Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर,मां और बेटे गंभीर घायल

,

निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर,मां और बेटे गंभीर घायल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर के इंडस्ट्रीज एरिया के पास निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां और बेटे गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो से घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में घायल रायपुरिया निवासी प्रभु (35) ने बताया कि वह अपनी मां गोदावरी देवी (65) के साथ बाइक पर गांव रिड़खला में अपनी नानी से मिलने गया था। जब वह मां के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी इंडस्ट्री एरिया में के पास पीछे आई निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। महिला गोदावरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur