Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / रतनगढ़ में डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

,

रतनगढ़ में डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : रतनगढ़ में डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को डंफर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 मेगा हाइवे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार गांव भोजासर निवासी 40 वर्षीय भवानीसिंह अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान मेगा हाइवे पर गांव लोहा के पास सामने से आ रहे डंफर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवानीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल रतनगढ़ लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन घायल को हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन संगम चौराहा के पास रास्ते में ही भवानीसिंह की मौत हो गई

 पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।