Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News : हाइवे पर ट्रेलर-बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत

, ,

Video News : हाइवे पर ट्रेलर-बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : Video News : हाइवे पर ट्रेलर-बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत

YouTube video
चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार देर रात मेगा हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
रीको तिराहे के पास ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

मिली जानकारी के अनुसार

  • 25 वर्षीय खिराज मेघवाल, निवासी बीनादेसर

  • 20 वर्षीय सूरज मेघवाल, निवासी पड़िहारा

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हुडेरा फांटा से संगम चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

चूरू ले जाते समय इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

ट्रेलर चालक फरार, वाहन जब्त

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

शव मोर्चरी में, मामला दर्ज होना बाकी

पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को चूरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

क्षेत्र में शोक की लहर

युवकों की असमय मौत से बीनादेसर और पड़िहारा गांव में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने मेगा हाइवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur