रतनगढ़, शहर के नेशनल हाइवे-11 पर बुधवार देर रात एक कार
डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार
पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए।
जयपुर पुलिया के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार
श्रीगंगानगर निवासी गणेश और अनिल जाट
कार में सवार होकर जयपुर से श्रीगंगानगर जा रहे थे।
जैसे ही कार जयपुर पुलिया से नीचे उतरी,
वह अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका ने
तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया
और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची
और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि
कार चालक गणेश पुलिस विभाग में कार्यरत है।
झपकी आना बताया गया हादसे का कारण
प्रथम दृष्टया जांच में
हादसे का कारण नींद की झपकी आना माना जा रहा है।
गनीमत रही कि
हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
सुबह यातायात किया गया सुचारू
गुरुवार सुबह
टोल प्लाजा कर्मचारियों ने
हादसाग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर
हाइवे पर आवागमन को सुचारू करवाया।
